संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधिमोहनपुर थाना क्षेत्र के सती घाट गांव में 17 वर्षीया किशोरी प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना को लेकर मृतक

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सती घाट गांव में 17 वर्षीया किशोरी प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना को लेकर मृतका की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए घर के लोगों पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, सती घाट गांव निवासी किशोरी प्रीति कुमारी की मौत घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। सूचना पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में रखे शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां अनिता देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। घर चलाने के लिए वह रांची में किसी पदधिकारी के ऑफिस व अन्य लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करती है। बताया कि बेटी प्रीति गांव में ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। परिवार में बेटा, पुत्रवधू, भतीजा व भतीजी, भैंसूर, गोतनी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर जब वह गांव पहुंची तो घरवालों ने बताया कि प्रीति की मौत छत की सीढ़ी से गिरने के कारण हो गई है। मृतका की मां ने इसपर संदेह जताया। उनका कहना है कि यदि बेटी सीढ़ी से गिरती तो शरीर पर चोट या खरोंच के निशान जरूर दिखाई देते, लेकिन शरीर पर किसी प्रकार का दाग या चोट के निशान नहीं थे। अनिता ने आरोप लगाया कि सुनियोजित साजिश के तहत बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मां के आरोप के बाद पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है। इधर, पोस्टमार्टम के दौरान भी मामला संदिग्ध पाए जाने पर डॉक्टर ने किशोरी के शरीर के विभिन्न हिस्सों का नमूना सुरक्षित रखा है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर ने नाखून, बिसरा, गुप्तांग का नमूना तथा मृतका के पहने हुए कपड़े जब्त किए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा जा सकता है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके。

क्या कहते हैं थानेदार :-

थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिवार के लोगों ने सीढ़ी से गिरने के कारण मौत होने की बात कही है। लेकिन शरीर पर किसी प्रकार का स्पष्ट चोट या दाग नहीं मिलने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतका के परिवार के सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रीति कुमारी की मौत कैसे हुई?
प्रीति कुमारी की मौत छत की सीढ़ी से गिरने के कारण बताई गई है, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।