Deogarh News: बीडीओ ने किया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: - स्कूल के बेहतर संचालन के लिए स्कूल प्रबंधन की हुई सराहना सोमवार को बीडीओ पार्थ नन्दन ने बगदाहा पंचायत के उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा का औचक निरीक्

Deogarh News: बीडीओ ने किया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा का औचक निरीक्षण

Deogarh News: सोमवार को बीडीओ पार्थ नन्दन ने बगदाहा पंचायत के उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मुखिया गोलक बिहारी यादव व बीपीओ नारायण मंडल भी मौजूद थे। इस क्रम में बीडीओ ने स्कूल में संचालित एफएलएन कार्यक्रम, आईसीटी कक्षा सहित एमडीएम का संचालन, पठन-पाठन व्यवस्था, किचन रूम सहित विभिन्न क्लास रूम का बारी-बारी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण और प्रबंधन की सराहना

बीडीओ ने स्कूल में संचालित एफएलएन कक्ष की बेहतर साज-सज्जा सहित इसके बेहतर संचालन को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राप्ति दास का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न वर्ग कक्षा निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों से भी उनकी पठन-पाठन के स्तर की परख भी बीडीओ ने की व बच्चों से कई तरह के सवाल पूछे।

स्कूल में सुधार की आवश्यकता

स्कूल में संचालित आईसीटी कक्षा का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। स्कूल के बेहतर संचालन, साफ- सफाई को लेकर भी बीडीओ ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इसे आगे भी मेंटेन रखने की जरूरत है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राप्ति दास ने बीडीओ के समक्ष चारदीवारी को और भी ऊंचा करने की मांग की। ताकि पोषण वाटिका के साथ-साथ स्कूल में बगीचे का बेहतर तरीके से रखरखाव व निर्माण किया जा सके। इसको लेकर बीडीओ ने मौके पर मौजूद बगदाहा पंचायत के मुखिया गोलक बिहारी यादव से कहा कि वह स्कूल में चारदीवारी को और बेहतर करने के साथ-साथ एक शौचालय का भी निर्माण करवाएं। निरीक्षण के क्रम में एमडीएम का निरीक्षण किया गया, पाया कि स्कूल में प्रावधान और मीनू के अनुरूप एमडीएम का संचालन किया जा रहा था। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया गोलक बिहारी यादव, सर्व शिक्षा अभियान के बीपीओ नारायण मंडल सहित स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राप्ति दास, सहायक शिक्षक पंकज मंडल, सहायक अध्यापक मणिलाल मंडल, पद्मावती कुमारी सहित आईसीटी इंस्ट्रक्टर शिव शंकर कुमार भी मौजूद थे。

सामान्य प्रश्न

बीडीओ पार्थ नन्दन ने कब बगदाहा स्कूल का निरीक्षण किया?
बीडीओ पार्थ नन्दन ने सोमवार को बगदाहा स्कूल का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: बीडीओ ने किया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा का औचक निरीक्षण