Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSuraj Kesari to Represent India in Kazakhstan Gymnastics Receives Financial Aid
जब तक शरीर में रहेगा जान खिलाड़ियों के लिए करता रहुंगा कार्य  : डॉ.सुनील खवाड़े

जब तक शरीर में रहेगा जान खिलाड़ियों के लिए करता रहुंगा कार्य : डॉ.सुनील खवाड़े

संक्षेप: देवघर के सूरज केसरी कजाकिस्तान में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हुए, उन्हें जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े से 25 हजार रुपए की सहायता मिली। सूरज पिछले एक महीने से अपनी टीम के साथ रांची में तैयारी कर रहे हैं।

Wed, 5 Nov 2025 02:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। कजाकिस्तान में आयोजित जिमनास्टिक में भारत का प्रतिनिधित्व देवघर के सूरज केसरी करेंगे। सूरज मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनकी पान दुकान है, कजाकिस्तान जाने में 25 हजार रुपए की बाधा आ रही थी। वहीं आर्थिक सहायता की आवश्यकता की जानकारी होते ही मंगलवार को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने सूरज के भाई को अपने आवास पर बुलाकर चेक के माध्यम से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की। जानकारी के अनुसार जिमनास्ट सूरज केसरी पिछले एक महीने से रांची में अपनी टीम के साथ पसीना बहा रहे हैं। जिला से वह पहले खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस टीम में कुल 8 खिलाड़ी हैं। कजाकिस्तान में 7 से 10 नवंबर तक मैच होगा। इंडिया की टीम मुंबई एयरपोर्ट से 5 नवंबर को रात्रि में कजाकिस्तान के लिए रवाना होगी। वहां पर यह टीम ग्रुप एरोबिक और स्टेपअप इवेंट खेलेगी। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे शरीर में जान है, तब तक मैं खिलाड़ियों के लिए कार्य करता रहूंगा। इस दौरान उन्होंने सूरज को फोन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि देश का झंडा कजाकिस्तान में गाड़कर आना है। वहीं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला जिमनास्टिक संघ अध्यक्ष अजय खवाड़े, सचिव विप्लव विश्वास, विक्रम चौधरी, मोहित, गौतम, मुस्कान सहित जिले के अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।