स्कूल रुआर 2026 के सफल संचालन के लिए कार्यशाला आयोजित
बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में स्कूल रुआर 2026 के सफल संचालन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बीडीओ ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है। सभी बच्चों की उपस्थिति को ई-विद्यावाहिनी में दर्ज करने पर जोर दिया गया।
प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को स्कूल रुआर 2026 के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने कहा कि प्रखंड स्तर पर 13 जुलाई को ही कार्यशाला आयोजित किया जाना था, लेकिन कुछ कारणवश मारगोमुंडा प्रखंड में 15 जुलाई को स्कूल रुआर को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कहा कि रुआर का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी से 5 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करना, 5 से 18 आयु वर्ग के नामांकित सभी बच्चों का उपस्थित सुनिश्चित करना, विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना, अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित कराना, सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में दर्ज करना और नियमित अनुश्रवण करना, नव-नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
मौके पर बीपीओ मधु कुमारी ने कहा कि रुआर 2026 कार्यक्रम को सफल करने के लिए शिक्षा विभाग के बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक के साथ-साथ पीआरआई के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि के सहयोग की जरूरत है। मौके पर लेखापाल सुनिता कुमारी, डाटा इंट्री ऑपेरटर मनोज शर्मा, प्रभारी बीपीआरओ भुवनेश्वर यादव, मुखिया सुधीर मंडल, बीटीएम विवेक भारती, बीएओ अमित कुमार, रिसोर्स शिक्षक भागवत कुमार, मनोज पंडित, रंजीत कुमार, कार्तिकनाथ ठाकुर, सीआरपी पंकज चौबे, आशीष राय, कमलनाथ खवाड़े, मो. निजामुद्दीन, कृष्णदेव प्रसाद, बबलू कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


