Deogarh News: कॉर्डिनेशन व कमन्यूनिकेशन गैप की न रहे कोई गुंजाईश : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, देवघर
share

Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाताराजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तीसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर

Deogarh News: कॉर्डिनेशन व कमन्यूनिकेशन गैप की न रहे कोई गुंजाईश : उपायुक्त

Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तीसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से बीएड कॉलेज प्रांगण में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, अधिकारी व बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया। उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला के लिए पूरी तरह सजग रहें, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान खासकर सोमवारी के दिन सर्वाधिक भीड़ होती है। श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को इतनी बड़ी तादाद में देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जितना हो सके श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें, ताकि कतार लगातार आगे बढ़ती रहे। उपायुक्त ने कहा कि यह सभी के लिए जरूरी है कि पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। उपायुक्त ने सभी को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की कतार बिना गैप आगे बढ़ती रहे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उपायुक्त ने सभी को शालीनता व सेवाभाव से श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा व सहयोग मुहैया कराने की बात कही.

सुरक्षित जलार्पण कराएं, शहर में ट्रैफिक जाम न हो : एसपी

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि मेला में प्रतिनियुक्त बाहर से आए सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी यहां के माहौल से परिचित हो चुके हैं। ऐसे में क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी ओपी व ट्रैफिक ओपी प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर हैं। उन सभी का यह दायित्व है कि वह यह देखें कि उनके निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.

डीडीसी, नगर आयुक्त, एसडीओ ने भी किया ब्रीफ :-

वहीं ब्रीफिंग के क्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने तीसरी सोमवारी को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला स्तर के अधिकारी व मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पुलिस पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

सामान्य प्रश्न

✦श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए उपायुक्त ने क्या निर्देश दिए?−
उपायुक्त ने सभी को विनम्रता व सेवाभाव के साथ मेला के लिए सजग रहने और श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: कॉर्डिनेशन व कमन्यूनिकेशन गैप की न रहे कोई गुंजाईश : उपायुक्त