बीईईओ व बीपीओ ने आठवीं बोर्ड की परीक्षा का किया निरीक्षण
करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा और प्रखंड कार्यक्रम प

प्रखंड क्षेत्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी द्वारा पाथरोल मध्य विद्यालय और दबाना विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा सही तरीके से संचालित हो, इसमें कोई विद्यार्थी चोरी नहीं करे, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हो। मौके पर बीईईओ अमिताभ झा ने बताया कि अगर कदाचार होता है, तो इसकी सूचना उन्हें दें। आठवी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर अपने- अपने विद्यालयों में सभी शिक्षक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



