डीएवी कास्टर टाउन में दो दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि।गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में क

डीएवी कास्टर टाउन में दो दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

देवघर,प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम, खुशियों एवं रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। अंतिम दिन शिक्षकों द्वारा बच्चों को रचनात्मक कलाएं, चित्रकला, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य, कई महत्त्वपूर्ण कौशलों के विकास के साथ-साथ संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक सुझाव और प्रशिक्षण दिए गए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने कहा कि पिछले दो दिनों से इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

बच्चों को भरपूर मनोरंजन का अवसर भी दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता,आत्मविश्वास और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता हासिल करती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय की व्यस्त दिनचर्या से हटकर आनंद के कुछ पल बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। इससे बच्चे नई ऊर्जा के साथ पुनः पढ़ाई की ओर केंद्रित हो सकेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।