अभाविप ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरने का पुतला जलाया। छात्रों ने इस प्रणाली को छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई में बाधा आएगी और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

अभाविप ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

देवघर,प्रतिनिधि। एएस कॉलेज देवघर विज्ञान संकाय गेट के पास बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर के छात्र-छात्राओं द्वारा क्लस्टर सिस्टम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने का पुतला दहन किया गया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के इस निर्णय को छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

छात्रों की चिंताएं

इस संबंध में अभाविप के जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विद्यार्थियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए छात्रों को विभिन्न कॉलेजों में जाना पड़ेगा। जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों के हित में नहीं है और यदि सरकार जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव

वहीं अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत शंकर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्लस्टर सिस्टम छात्रों के लिए असुविधाजनक है और इसे जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।

छात्रों का आक्रोश

मौके पर एएस कॉलेज देवघर के अभाविप अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि बीएड की पढ़ाई बंद हो जाने से छात्रों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए, अन्यथा छात्र आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर अभाविप कॉलेज मंत्री सौरभ, विवेक कुमार, गुलशन कुमार, अर्पित सेठ, बीएड, पीजी एवं विभिन्न संकायों के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रों ने किस कारण से प्रदर्शन किया?
छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।