छात्रों के प्रति संवेदनशील बने विद्यालय प्रबंधन : बीईईओ

Apr 05, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

करौं के कन्या मध्य विद्यालय में एक छात्रा कंचन कुमारी बेंच से गिरकर घायल हो गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने विद्यालय का निरीक्षण किया और घायल छात्रा का इलाज करवाया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में किसी भी घटना का ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामले न हों।

छात्रों के प्रति संवेदनशील बने विद्यालय प्रबंधन : बीईईओ

करौं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा द्वारा शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय करौं में एक छात्रा की बेंच से गिर घायल होने की सूचना पर उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बीईईओ ने घायल छात्रा कंचन कुमारी एवं उनके अभिभावक को विद्यालय बुलाकर घटना की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से चोट लगने की जानकारी लेने पर पता चला कि विद्यालय के बेंच पर खेलते खेलते छात्रा गिर गई थी। सूचना मिलते ही बीईईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल दास को सही ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया। घायल छात्रा को जामताड़ा सदर हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया गया।

जब छात्रा ठीक हो गई उसके बाद उसे करौं लाया गया। बीईईओ अमिताभ झा ने प्रखंड के सभी137 विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में किसी तरह से कोई घटना होती है, तो इसका ध्यान सभी विद्यालय द्वारा रखा जाए। ताकि छात्र-छात्राएं विद्यालय में किसी भी स्थिति में घायल नहीं हो सके। उन्होंने प्रखंड के सभी शिक्षकों को संवेदनशील बनने का निर्देश दिया l ताकि निकट भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि कन्या मध्य विद्यालय में 7 शिक्षक कार्यरत हैं। उसके बावजूद भी इस प्रकार की घटना हो जाती है, जो बहुत खेद की बात है। उन्होंने इसमें सुधार लाने का सख्त निर्देश शिक्षकों को दियाl उन्होंने सभी संकुल साधन सेवी को रोजाना विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया है। ज्ञात हो कि घायल छात्रा कंचन कुमारी पंचम वर्ग की छात्रा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।