ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसंपर्क व संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करें : दीपक प्रकाश

संपर्क व संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करें : दीपक प्रकाश

देवघर। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को देवघर आ रहे हैं। वह बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में खाद...

संपर्क व संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करें : दीपक प्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 02 Feb 2023 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को देवघर आ रहे हैं। वह बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में खाद कारखाना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वहीं पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर, जसीडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सारठ विधायक रणधीर सिंह ने देवघर जिला कार्यसमिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक महामाया होटल में की गयी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनसभा में देवघर जिला के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि अमित शाह यहां के लोगों को रोजगार देने के लिए खाद फैक्ट्री का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है। कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें। सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने और सभी मंडलों के विभिन्न पंचायतों से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया।

गृहमंत्री का देवघर दौरा अहम, प्रत्येक कार्यकर्ता की रहे उपस्थिति: जिला कार्यसमिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 4 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह का बहुत अहम दौरा देवघर की धरती पर प्रस्तावित है। उसमें देवघर जिला के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है। झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है। मौके पर प्रदेश सह प्रवक्ता सरोज सिंह, मुनेश्वर साहु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, रवीन्द्र तिवारी, सचिन रवानी, सुनीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, रूपा केसरी, जुनियर बाबूलाल दिलीप सिंह, अमृत मिश्रा, विजया सिंह, अतुल सिंह, विनय चंद्रवंशी, राजेंद्र दास, संतोष मुर्मू, विश्वनाथ रवानी, मंडल अध्यक्ष गणेश राय, सुनील यादव, मनोहर चौधरी, मनोज झा, श्यामदेव चौधरी, सुधीर सिंह, निरंजन देव, मिथिलेश सिन्हा, विभूति झा, जयप्रकाश सिंह, संजय राय, गुलाब मंडल, रवि रमानी, महेंद्र भोक्ता, परमानंद ठाकुर, अनिरुद्ध झा, अशोक हजारी, रुसीलाल राणा, बालेश्वर दास, गौरी शंकर शर्मा, ममता गुप्ता, सुलोचना देवी, विपिन देव, मुकेश पाठक, प्रवीण राय, बबलू सिंह, धनंजय खवाड़े, उचित राय, सुरेश पौद्दार, प्रदीप कुमार, धनंजय तिवारी, विश्वनाथ झा, धनंजय रमानी, सुनीता जायसवाल, पुष्पा देवी, जगरनाथ यादव, सुमन केसरी, मीना झा, कामदेव यादव, मनोज मंडल, पूजा झा, माया केसरी, अलका सोनी, मनोज कुमार, बासुदेव यादव, नरेश ठाकुर, अशोक गोंड, अंकित श्रीवास्तव, संतोष बरनवाल, संजय हेंब्रम, नीशु देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें