सारठ : सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानें हटेंगी
सारठ प्रतिनिधिसड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने व सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए सोमवार शाम सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा व थाना प्रभारी दीपक कुमार

सारठ प्रतिनिधि सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने व सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए सोमवार शाम सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा व थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने सारठ-पालोजोरी रोड में दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं समेत अन्य छोटे दुकानदारों को सड़क किनारे से दुकानें हटाने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि सारठ बाजार व मजार के पास सड़क की दोनों तरफ सब्जी समेत अन्य लोगों द्वारा दुकान लगा दी जाती है। इससे सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है व आने-जाने वाले ग्रामीणों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगामी 29 मार्च से लगने वाले उर्स मेले के दौरान सारठ में बाहरी लोगों की काफी भीड़ जुटती है।
समस्याओं को देखते हुए बंद पड़े पुराने अस्पताल परिसर को साफ कराया गया है। सड़क किनारे दुकानें लगाकर बेचने वाले लोगों को पुराने अस्पताल परिसर में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। कहा कि गरीब दुकानदार सब्जी आदि बेचकर गुजारा करते हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार से वंचित नहीं कर दुकान लगाने के लिए अस्पताल परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है। मंगलवार से प्रत्येक दिन एवं शुक्रवार व सोमवार को लगने वाले हटिया के दिन अस्पताल परिसर में ही बाजार लगाया जाएगा। थाना प्रभारी को सड़क किनारे दुकानें लगाने पर रोक के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सीओ के निर्देश पर सख्त निर्देश देते हुए निर्धारित अस्पताल परिसर में दुकान लगाने कहा गया है। कहा कि लोग स्वतः दुकान हटा लें। कहा कि मंगलवार तक दुकान नहीं हटाने वालों की दुकान बुधवार से बलपूर्वक हटा दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


