भक्ति रूपी कर्म ही हमें बंधन से करता है आजाद : साध्वी प्रीति

Dec 14, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन साध्वी प्रीति भारती ने बताया कि भक्ति ही एक ऐसा कर्म है जो हमें बंधन से मुक्त करता है। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई और अंत में प्रभु की आरती की गई।

भक्ति रूपी कर्म ही हमें बंधन से करता है आजाद : साध्वी प्रीति
देवघर, प्रतिनिधि। विलियम टाउन स्थित बीएड कॉलेज मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी प्रीति भारती ने प्रवचन देते हुए कहा कि आज हर इंसान सुख शांति को प्राप्त करने के लिए अनेकों प्रकार के कर्म करता है। पूजा पाठ, व्रत उपवास, हवन यज्ञ इत्यादि अन्य है, परंतु प्रश्न है किस कर्म को करने से आवागमन के चक्र से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने महापुरुषों ने तीन प्रकार के कर्म का वर्णन किया किया, जिसमें संचित कर्म, प्रारब्ध कर्म और क्रियावान कर्म शामिल है। कहा कि यह सभी कर्म हमें बंधन में बांधते हैं, मात्र भक्ति रूपी कर्म ही ऐसा कर्म है जो हमें बंधन से आजाद करता है। साध्वी ने कहा की गीता में भगवान श्री कृष्णा भी अर्जुन को कर्म का सिद्धांत बताते हुए कहते हैं कि जिस प्रकार अग्नि ईंधन को जलाकर भस्म कर देती है, ठीक उसी प्रकार जब ज्ञान अग्नि अंतःकरण में प्रकट होती है, पुर्ण गुरु ज्ञान द्वारा तो वह समस्त बुरे संस्कारों को जलाकर भस्म कर देती है और मनुष्य को आवागमन के बंधन से आजाद करती है। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे योगाभ्यास से हुआ। इस दौरान योगाचार्य डॉ.तरुण ने उपस्थित सबों को योगाभ्यास कराकर सबो को योग से लाभान्वित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन प्रभु की आरती के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से साध्वी संजू भारती, साध्वी शोभा भारती, पंकज बरनवाल, रूपा श्री, स्नेह शिल्पा, गुंजन कुमार, गिरीश सिंह, पंकज सिंह भदोरिया सहित अन्य की भूमिका काफी सराहनीय रही। मौके पर काफी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रीरामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का प्रवचन सुना।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।