
50 रेल यात्री से 12 हजार जुर्माना वसूले
मधुपुर रेलवे मजिस्ट्रेट जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 बिना टिकट यात्रियों को हिरासत में लिया गया और उनसे 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। रेलवे सुरक्षा बल और अन्य अधिकारियों ने अभियान में भाग लिया।
मधुपुर। मधुपुर रेलवे मजिस्ट्रेट जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में मधुपुर, जसीडीह में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने पाटलिपुत्र, धनबाद पटना इंटरसिटी, हावड़ा पटना जनशताब्दी, पूर्वा, आसनसोल झाझा लोकल समेत कई ट्रेन व स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्री के अलावे विभिन्न रेलवे एक्ट उल्लंघन सहित अन्य कई मामलों में करीब 50 बेटिकट रेल यात्रियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए रेल यात्रियों से 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान से बिना टिकट रेल यात्रियों में खलबली मची रही। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान समेत टिकट निरीक्षक, कोर्ट कर्मी शामिल थे ।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


