Deogarh News: एसआईआर : आज और 20 को सभी बूथों पर स्पेशल कैंप
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण, कलेक्शन और नाम जोड़ने के

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण, कलेक्शन और नाम जोड़ने के लिए 18 और 20 जुलाई यानि शनिवार और सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी पोलिंग बूथ पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में इलेक्शन बीएलओ मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म भरने व डिजिटाइज करने का कार्य करेंगी। जो भी मतदाता अपने गणना प्रपत्र को नहीं भर पाएं हैं, या कोई त्रुटि हो, तो वो इस कैंप में जरूर भाग लें। ताकि इस एसआईआर में उनका नाम सत्यापित होकर जुड़ जाए।
कहा कि कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं,इसलिए स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


