ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसोनारायठाढ़ी : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

सोनारायठाढ़ी : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

पीड़िता की मेडिकल जांच, थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव की घटना पीड़िता की मेडिकल जांच, थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव की...

सोनारायठाढ़ी : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 30 Jul 2020 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में घर में अकेली मौजूद एक 14 वर्षीया नाबालिग किशोरी से एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध देवघर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि उसकी 8वीं क्लास तक पढ़ाई हुई है। मंगलवार को उसके माता-पिता धनरोपनी करने के लिए घर से बाहर गए थे। अपराह्न करीब 12 बजे वह घर में अकेले मौजूद थी। उसके बाद वह गाय को पानी पिलाने के लिए घर से बाहर निकली। गाय को पानी पिलाने के बाद वह वापस घर आई। उसके बाद उसके घर के बगल में रहने वाला भरतु यादव नामक 35 वर्षीय व्यक्ति उसके पीछे-पीछे घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद उसने उससे पानी पीने के लिए मंगा। तो किशोरी ने उसे पानी लाकर दिया। पानी पीने के बाद भरतु यादव ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने के बाद आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके बाद आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा द्वारा विरोध करने व हल्ला करने पर आरोपी ने हाथ से उसका मुंह दबा दिया ताकि वह हल्ला न कर सके। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद अपने कपड़े ठीक कर वह घर से बाहर आई व हल्ला कर लोगों को बताया कि भरतु यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया व फरार हो गया। उसके बाद गांव वालों द्वारा इसकी सूचना उसके माता-पिता को दी गई। सूचना मिलने के बाद उसके माता पिता उसे लेकर थाना पहुंचे व मामले की लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें