एसकेएमयू की कुलपति से मिले डॉ. इमरान अंसारी
एसकेएमयू की कुलपति कुनुल कंदीर को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद रांची के निजी अस्पताल से हैदराबाद एयर एंबुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया है। राहत कॉलेज के निदेशक डॉक्टर इमरान अंसारी ने स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कुलपति से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
एसकेएमयू की कुलपति कुनुल कंदीर वर्तमान में हैदराबाद अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। राहत कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के निदेशक डॉक्टर इमरान अंसारी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विशेष निर्देश पर हैदराबाद में कुलपति से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। डॉ.इमरान अंसारी ने कहा कि कुलपति का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालयों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


