
गोड्डा : ममेरे भाई के भेजे फ्रॉड पैसे से फंसे भाई-बहन
- दोनों का बैंक खाता होल्ड, साइबर थाना ने आवेदन लेने से किया इंकार गोड्डा : ममेरे भाई के भेजे फ्रॉड पैसे से फंसे भाई-बहन गोड्डा : ममेरे भाई के भेजे फ्
गोड्डा जिले के गांधी ग्राम निवासी एक सहोदर भाई-बहन साइबर ठगी की शृंखला में अनजाने ही फंस गए, परिणामस्वरूप दोनों के बैंक खातों पर होल्ड लगा दिया गया है। शुक्रवार को पीड़ित दोनों भाई-बहन देवघर साइबर थाना पहुंचे और खाते से होल्ड हटाने के लिए आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने क्षेत्राधिकार नहीं होने के कारण आवेदन लेने से इंकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके ममेरे भाई ने फोन कर कहा कि अत्यंत जरूरी काम से 50 हजार रुपए की जरूरत है और वह राशि उनके खाते में भेज रहा है। अनुरोध किया कि पैसा बैंक जाकर निकालकर उसे दे दिया जाए।

जानकारी के अनुसार, ममेरे भाई ने 50 हजार की जगह गलती से 1.5 लाख रुपए दोनों के खातों में भेज दिए। भाई ने बताया कि उसके खाते में एक बार में पूरी राशि नहीं निकाली जा सकती थी। इसलिए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कुछ राशि अपनी बहन के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद अपनी बहन को भी बैंक बुलाकर दोनों खातों से पूरी राशि निकालकर ममेरे भाई को सौंप दिया। उस समय न भाई-बहन को किसी ठगी का संदेह हुआ और ना ही भेजी गई राशि के स्रोत को लेकर कोई जानकारी मिली। कुछ दिनों बाद दोनों के बैंक खातों पर अचानक ट्रांजेक्शन बंद हो गया। बैंक से संपर्क करने पर बताया गया कि खातों में आए 1.5 लाख रुपए साइबर फ्रॉड का हिस्सा थे, जिसे ममेरे भाई ने आगे बढ़ाया था। इसी कारण बैंक द्वारा विभागीय आदेश के तहत दोनों खातों पर होल्ड लगाया गया है। परेशान भाई-बहन देवघर साइबर थाना पहुंचे और खाते से होल्ड हटाने के लिए आवेदन देना चाहा। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि मामला न देवघर जिले का है और ना ही ठगी की घटना यहां की है। आवेदन गोड्डा जिले के साइबर थाना या संबंधित थाने में ही दिया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




