Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSheela Devi Alleges Assault by Party Leaders at Women s Police Station in Deoghar
पूर्व जेएमएम महिला अध्यक्ष से मारपीट, शिकायत

पूर्व जेएमएम महिला अध्यक्ष से मारपीट, शिकायत

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधिनगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सह महिला थाना महिला कोषांग सदस्य शीला देवी

Wed, 15 Oct 2025 12:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सह महिला थाना महिला कोषांग सदस्य शीला देवी ने पार्टी के नेता सहित एक अन्य पर महिला थाना परिसर में मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए राहुल चंद्रवंशी और नीलम देवी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना 12 अक्टूबर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब शीला देवी महिला थाना में कुर्सी पर बैठी थी। अपने आवेदन में बताया कि उस दौरान राहुल चंद्रवंशी, पिता- राजेंद्र राम और नीलम देवी, पति- मनोज कुमार शर्मा वहां पहुंचे और कुर्सी से उठने कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पूरी घटना महिला थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की भी बात कही गई है। क्या कहते हैं सीसीआर डीएसपी :- मामले में सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि आवेदन नगर थाना को प्राप्त हुआ होगा तो जरुरु कार्रवाई होगी। मामले की जांच-पड़ताल करायी जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।