Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSeven Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो गंभीर

देवघर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। अन्य पांच का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों ने एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 21 Jan 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। उसमें दो घायलों की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं अन्य पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग बैद्यनाथपुर के पास अनियंत्रित बाइक चालक सड़क पर गिर गया। देवीपुर थाना क्षेत्र के कल्होड़िया निवासी सिकंदर कुमार मोदी, महंगी देवी और उषा देवी घायल हो गयी। घायलों ने बताया कि सभी एक बाइक पर सवार होकर देवघर से बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस कारण सभी घायल हो गए। सिकंदर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। वहीं रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा हाई स्कूल के पास तब घटना हुई जब मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरहाबरण निवासी सुमेश्वर यादव अपनी बेटी नीतू कुमारी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही बाइक स्कूल के सामने मोड़ी, पीछे से एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पिता सुमेश्वर को हल्की चोट आई। नीतू को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। रांगा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल चल रही 8 वर्षीया नीलम कुमारी घायल हो गई है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। वहीं रिखिया थानांतर्गत नया चितकाठ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में दुम्मा गांव निवासी घायल विकास कुमार ने बताया कि देवघर से घर जा रहा था, उसी क्रम में नया चितकाठ के समीप पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने धक्का मार दिया , जिससे घायल हो गया। सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें