Seven Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar अलग-अलग सड़क हादसो में आठ घायल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSeven Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar

अलग-अलग सड़क हादसो में आठ घायल

देवघर में तीन सड़क दुर्घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। नगर, कुंडा, रिखिया, मोहनपुर, दुमका और जमुई जिलों में अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से ये घटनाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 29 Dec 2024 12:41 AM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग सड़क हादसो में आठ घायल

देवघर,प्रतिनिधि। तीन सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। नगर, कुंडा, रिखिया, मोहनपुर के अलावा सीमावर्ती दुमका जिलांतर्गत सरैयाहाट और तालझारी और बिहार के जमुई जिलांतर्गत चकाई थाना क्षेत्रों में घटनाएं हुई। नगर के बिलासी टाउन अंतर्गत चकाचक मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक टैटू कुमार घायल हो गया। घायल रिखिया थाना के लकड़ीगंज गांव का है। दोस्त के साथ बाइक से संबंधी के घर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरैया कमरगढ़ी बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहा विकास मंडल घायल हो गया। बाजार से काम कर घर लौटते अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर फरार हो गया। वहीं दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल चल रही पुष्पलता देवी नामक महिला घायल हो गयी। वह बाजार जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मारकर फरर हो गया। इसके अलावा सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कुंडा थानांतर्गत कुंडा चौक पर दो बाइकों की टक्कर होने से दोनों चालक घायल हो गए। एक चालक सारवां थाना के पडरिया गांव निवासी चंदन कुमार व दूसरा मोहनपुर का कमलेश कुमार है। वहीं देवघर-दुमका सड़क पर रिखिया थानांतर्गत महेशमारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित टोटो चालक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल मोहनपुर निवासी मिथुन कुमार व रोहित कुमार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।