कार व ऑटो की टक्कर, ऑटो चालक घायल
सारठ में देवघर मुख्य सड़क पर खेरबनी मोड़ के पास एक कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक अब्दलु रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सारठ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक...

सारठ। सारठ देवघर मुख्य सड़क पर खेरबनी मोड़ के पास कार व ऑटो में टक्कर हो गया। जिसमें ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बंध में आसपास के लोगों ने बताया कि सारठ की ओर एक ऑटो जा रही थी। उसी दौरान देवघर की ओर से आ रही एक कार से टकरा गई। जिसमें ऑटो चालक सारवां थाना क्षेत्र के लालूडीह गांव निवासी लगभग 41 वर्षीय अब्दलु रफीक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।
मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




