ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरकोर्ट में पेश हुए आरोपी, भेजे गये केंद्रीय कारा

कोर्ट में पेश हुए आरोपी, भेजे गये केंद्रीय कारा

देवघर के स्व. रमेश हरि एवं स्व. मुन्ना सिंह डबल मर्डर केस के चार अभियुक्तों सचिन चरण मिश्रा, प्रकाश शर्मा, शशि सिंह व उमर अली को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को देवघर के मुख्य न्यायिक...

कोर्ट में पेश हुए आरोपी, भेजे गये केंद्रीय कारा
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 12 Jul 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर के स्व. रमेश हरि एवं स्व. मुन्ना सिंह डबल मर्डर केस के चार अभियुक्तों सचिन चरण मिश्रा, प्रकाश शर्मा, शशि सिंह व उमर अली को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को देवघर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गरिमा मिश्रा के न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें कारा अभिरक्षा में भेज दिया गया। मालूम हो कि मामले के अभियुक्त सचिन चरण मिश्रा देवघर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद रहे हैं एवं वर्त्तमान डिप्टी मेयर नीतू देवी उनकी बहन है। सचिन चरण मिश्र ने न्यायालय में पेशी के बाद बाहर निकलकर मीडिया की ओर रुख कर कहा कि वे निर्दोष हैं एवं उसे झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका नाम इस मामले में जरमुण्डी विधानसभा के एक नेता ने दो घंटे तक थाना में रहकर जोड़वाया है, जो बाद में जांच से सामने आ जाएगा।न्यायालय में पेशी के दौरान परिसर में पुलिस की भारी गहमागहमी बनी रही। अभियुक्त सचिन चरण मिश्र की मां भी न्यायालय परिसर में ही मौजूद थी। रिखिया थाना कांड 72/18 (जी आर संख्या 1149/2018) का यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 302, 307,120 बी/ 34 के तहत दर्ज किया गया है। मामले के सूचक राजू हरि हैं। मामले में अगली तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें