Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSelf-Reliant India Youth and Women Conference Organized by BJP Yuva Morcha in Deoghar
स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा हथियार : भाजपा

स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा हथियार : भाजपा

संक्षेप: देवघर,प्रतिनिधि।स्थानीय अंजलि होटल के सभागार में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में आत्मनि

Fri, 7 Nov 2025 12:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय अंजलि होटल के सभागार में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत युवा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व एपीपी दिनेश कुमार,स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व संयोजक मनोज सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी मौजूद थे। मौके पर मुख्य वक्ता सह पूर्व एपीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल आत्मनिर्भर भारत अभियान है। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत को स्वावलंबी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का एक व्यापक दृष्टिकोण है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व संयोजक ने कहा की स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। अब समय है कि हम अपने स्वदेशी उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करें। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विजन है, जिसका मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता को कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दुबे, भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, प्रोफेसर राजीव रंजन सिंह, नीतू देवी, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, सचिन सुलतानिया, रूपा केशरी,अलका सोनी, मनोज मिश्रा, ललन मिश्रा, सीएन दुबे, राकेश रंजन, धनंजय खवाड़े, सोनधारी झा, पवन पांडेय, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय तिवारी, सौरभ सुमन यादव, सौरभ पाठक, निर्मल मिश्रा, विकाश वर्मा, आशीष केशरी, सुमन यादव, कुन्दन पंडित, सत्यम भैया, कुसुम सिंह, अमित कुमार, जय मिश्रा, संध्या कुमारी, सरिता बर्णवाल, सुलोचना देवी, वीणा मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।