मोहनपुर की 9 पंचायतों में सेविका व सहायिका का होगा चयन

Jan 11, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर के मोहनपुर प्रखंड में नौ पंचायतों में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संबंधित पंचायतों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज लाने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रक्रिया को लेकर उत्साह है।

मोहनपुर की 9 पंचायतों में सेविका व सहायिका का होगा चयन

देवघर। मोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत नौ पंचायतों में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में मोहनपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार चौधरी के निर्देश पर शनिवार को आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है। चयन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायतों में आयोजित की जाएगी। जारी पत्र के अनुसार बांक पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पुजहर टोला में, सुअरदही पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगिया में, राढ़िया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में, कटवन पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में, घुटियाबड़ाआसान पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में तथा दहीजोर पंचायत के महत्वाईनडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी निर्धारित केंद्रों पर चयन कराया जाना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। चुनाव के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी महिला पर्यवेक्षिका संयोजक की भूमिका निभाएंगी। संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पंचायत समिति के उस सदस्य की भी भागीदारी होगी, जिनके क्षेत्र का अधिकांश भाग संबंधित पंचायत में आता है। साथ ही आंगनबाड़ी क्षेत्र में अवस्थित प्राथमिक या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। चयन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;