12 अप्रैल को जिले में होगी झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा
- उत्पाद सिपाही परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीसी ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश समाहरणालय के सभागार में मंग

देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीसी ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के अलावा केंद्रों के प्रवेश द्वार और परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया।
मौके पर डीसी ने जानकारी दी कि 12 अप्रैल को जिले में झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में की जाएगी। ऐसे में डीसी ने इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड को सक्रिय रहने और किसी भी प्रकार की अनिमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, जांच अभियान और सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


