Deogarh News: घर के आंगन में चार्जिंग पर लगी स्कूटी चोरी, प्राथमिकी
हिन्दुस्तान, देवघर
Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। घर के आंगन में चार्जिंग पर लगी स्कूटी चोरी, प्राथमिकी घर के आंगन में चार्जिंग पर लगी स्कूटी चोरी, प्राथमिकी

Deogarh News: नगर के जटाही वार्ड नंबर-17 निवासी कुंदन कुमार की स्कूटी घर के आंगन से चोरी कर ली गई। मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना 6 सितंबर रात की बतायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुंदन निजी काम करता है और प्रतिदिन स्कूटी नंबर जेएच-15-एएम-6214 से आवागमन करता है। 6 सितंबर को काम से वापस लौटने के बाद अपनी स्कूटी घर के आंगन में खड़ी कर चार्जिंग में लगा दी थी। उसके बाद रात वह घर के अंदर चला गया। सुबह उठने पर आंगन में खड़ी स्कूटी गायब मिली।
स्कूटी वहां नहीं देख आसपास इलाके में काफी खोजबीन की और संभावित स्थानों पर पता लगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा स्कूटी बरामद करने की गुहार लगायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


