स्कूल रुआर : 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
- बीआरसी देवघर में प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर के सभागार में सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता

प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर के सभागार में सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 का आयोजन बीडीओ देवघर की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम बीआरसी कर्मियों ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। उसके बाद जन प्रतिनिधियों व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि समग्र शिक्षा का मुख्य उद्देश्य नयी शिक्षा नीति के अनुसार स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। समग्र शिक्षा और निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के माध्यम से राज्य ने प्रारंभिक शिक्षा में लगभग सार्वभौमिक नामांकन प्राप्त करने में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद ऊपरी कक्षाओं के छात्रों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जा सका है। बच्चों को विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए सभी भागीदार, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, जन-प्रतिनिधि, शिक्षा से जुड़े कर्मी/अधिकारी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। नए शैक्षणिक सत्र में अनामांकित एवं छीजित बच्चों को विद्यालय में पुर्नवापसी के लिए स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाना है। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के बाद अब विद्यालय स्तर पर 15 से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मौके पर बीपीओ देवघर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए सभी भागीदार यथा-विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, जन-प्रतिनिधि, शिक्षा से जुड़े कर्मी/अधिकारी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस प्रयास से प्रवासी बच्चों, विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के माता-पिता/अभिभावक तक पहुंचने का प्रयास एवं प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन करना सुनिश्चित करना है। सभी भागीदारों के सामुहिक प्रयास से ही 5 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं माध्यमिक शिक्षा पूर्ण करने के लक्ष्य को सुनिश्चित किया जा सकता हैस्कूल रुआर 2026 का क्या है उद्देश्य :- बीपीओ देवघर ने स्कूल रुआर के बारे में कहा कि आंगनबाड़ी से 5 प्लस आयुवर्ग के सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना। 5 से 18 आयुवर्ग के नामांकित सभी बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित करना। विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना। अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चे का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना। पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना। सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में दर्ज कराना एवं नियमित अनुश्रवण करना एवं नव-नामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना ही स्कूल रुआर कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


