छात्राओं को मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगू से बचाव को किया गया जागरूक
सारठ,प्रतिनिधि।राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय सारठ में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया माह के दौरान स्कूली छात्राओं के बीच जाग

सारठ,प्रतिनिधि। राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय सारठ में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया माह के दौरान स्कूली छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन की रीता सिंह द्वारा छात्राओं एवं शिक्षकों को मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू जैसे वेक्टर जनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और मलेरिया माह के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई बनाए रखना, जल जमाव को रोकना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा समय पर उपचार कराना इन बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


