Deogarh News: नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ में कई महीनों से चापाकल खराब

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: - विद्यालय प्रबंधन द्वारा दूर से पानी लाकर पिलाया जा रहा है छात्र-छात्राओं को पानी प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ में कई महीनों से व

नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ में कई महीनों से चापाकल खराब

Deogarh News: करौं। प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ में कई महीनों से विद्यालय का चापाकल खराब रहने से विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पठन-पाठन करने आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा दूर से पानी लाकर पिलाया जा रहा है। वहीं विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने में रसोईया को भी काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सात माह पूर्व विद्यालय का चापाकल मरम्मत किया गया था । लेकिन मरम्मत करने के बाद एक सप्ताह भी चापाकल नहीं चला। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी जर्मन तुरी ने बताया कि चापाकल खराब रहने से मध्याह्न भोजन बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और छात्र-छात्राओं को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है l दूर से पानी लाकर बच्चों का प्यास बुझाया जा रहा है ।

विद्यालय प्रबंधन सहित ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से विद्यालय में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने का मांग किया है । ताकि स्कूली बच्चों को विद्यालय परिसर में ही पेयजल उपलब्ध हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।