स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम सफल बनाने हुई बैठक

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

करौं,प्रतिनिधि। करौं स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड संसाधन केंद्र करौं द्वारा स्कूल रुआर

स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम सफल बनाने हुई बैठक

करौं स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड संसाधन केंद्र करौं द्वारा स्कूल रुआर अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई l जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद, सदस्य उप प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l स्कूल रुआर के तहत नए बच्चे का नामांकन अभियान 15 से 30 अप्रैल तक प्रखंड के 137 विद्यालयों में चलाया जाएगा l मौके पर बीडीओ हरि उरांव ने कहा की सभी शिक्षक इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में जुट जाएं l प्रखंड क्षेत्र में एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे, इसका हर संभव ख्याल रखें l जिला परिषद सदस्य ललन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से आह्वान किया कि नए बच्चे का नाम विद्यालय में जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग देने का काम करें l तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है l उन्होंने कहा कि पढ़ाई से नाता टूटे नहीं बच्चों का नामांकन छूटे नहीं।

इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप मोदी ने 15 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक विद्यालय में चलाए जाने वाले इस अभियान के प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, प्रमुख राजेश कुमार, अंचल अधिकारी ऋषिराज, बारा मुखिया मिंटू शेख, सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार यादव, संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, उदय कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, मुखिया जमील अंसारी, करौं मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल, कसैया मुखिया प्रतिनिधि राजाउल अंसारी, सुदीप चक्रवर्ती, जनाल अंसारी, अमरनाथ चौधरी, एमओएएस कोऑर्डिनेटर इरशाद आलम, लेखपाल मोती रवानी, साजिद अंसारी, दिनेश चौधरी, जर्मन तुरी, रुस्तम अली, पुष्पा देवी, बहामुनी टुडू, मनोरमा दास, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।