Satakshi Women s Mandal Distributes Essential Food Supplies to 11 Needy Women in Coalfield Areas 11 जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरित, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSatakshi Women s Mandal Distributes Essential Food Supplies to 11 Needy Women in Coalfield Areas

11 जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरित

सताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन ने कोलियरी प्रभावित गांवों की 11 जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष किरण झा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें दैनिक उपयोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 25 May 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
11 जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरित

चितरा,प्रतिनिधि। सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए सताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन डिसरगढ़ की चितरा शाखा ने शनिवार को कोलियरी गेस्ट हाउस में कोलियरी प्रभावित गांवों की 11 जरूरतमंद महिलाओं के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम मंडल की अध्यक्ष एवं सीएमडी किरण झा के निर्देशानुसार आयोजित की गई। जिसमें चावल, दाल, आटा, सरसों तेल, सोयाबीन, चूड़ा, चीनी, चायपत्ती, नमक एवं साबुन जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गई। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा की अध्यक्ष एवं जीएम उर्मिला आनंद ने बताया कि यह पहल संगठन की सतत सामाजिक सेवा के संकल्प का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोलियरी क्षेत्र की कोई भी जरूरतमंद महिला आवश्यक सामग्री के अभाव में जीवन नहीं बिताए। उर्मिला आनंद ने यह भी जानकारी दी कि पहले भी महिला मंडल द्वारा ऐसे गांवों में कई बार सहायता सामग्री का वितरण किया जा चुका है और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर मंडल की सक्रिय सदस्य पूनम दास, रूबी तिवारी, सुमन देवी, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, सचिन रंजन तथा होम गार्ड काजल कुमारी भी उपस्थित थे। लाभार्थियों में सुभद्रा देवी, उषा देवी, सुलेखा देवी, मालती देवी, सीता देवी, मीना देवी और कंचन देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।