ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरग्रामीण चिकित्सकों ने बनाई रणनीति

ग्रामीण चिकित्सकों ने बनाई रणनीति

ग्रामीण चिकित्सक संघ की पालाजोरी प्रखंड इकाई की बैठक ब्लॉक मैदान से सटे आम बागान हुई। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद...

ग्रामीण चिकित्सकों ने बनाई रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 15 May 2018 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण चिकित्सक संघ की पालाजोरी प्रखंड इकाई की बैठक ब्लॉक मैदान से सटे आम बागान हुई। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे। उनलोगों ने क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक साधु चरण पंडित के निधन पर शोक जताया। शोकसभा में क्षेत्र के सभी ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे। ग्रामीण चिकित्सकों ने कहा कि उनके बीच से मार्गदर्शक व अभिभावक चले गए जिसका गहरा दु:ख है। ग्रामीण चिकित्सकों के लिए यह अपूरनीय क्षति है। लोगों ने कहा कि हर मुश्किल घड़ी में उनका मार्गदर्शन मिलता था। संघ सदस्यों ने हर दु:ख दर्द में एक-दूसरे लिए खड़ा रहने का निर्णय लिया। मौके पर सिराज अंसारी, पैगाम अंसारी, सोमित्र दास, सोमेन मित्र, अर्जुन रुज, गौतम भंडारी, उपकार मंडल, अबुतालीब अंसारी, हनीफ अंसारी, बासुदेव मंडल, कालोचंद सेन, दाउद अंसारी, रफीक अंसारी, मु लाल मुबारक अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, कमरूद्दीन अंसारी, तसलीम, हाफीज, रिजवान, मों रउफ, फारुख आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें