ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला यात्री

ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला यात्री

संक्षेप:

जसीडीह के आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन सेवा के तहत एक बेहोश यात्री को ट्रेन से उतारकर सदर अस्पताल भेजा। यात्री की पहचान मिथलेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पोलियो से पीड़ित हो सकता है। आरपीएफ ने त्वरित...

Aug 18, 2025 05:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह,प्रतिनिधि। ऑपरेशन सेवा के तहत आरपीएफ पोस्ट जसीडीह की तत्परता से रविवार को एक यात्री को बेहोशी हालत में ट्रेन से उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया। ट्रेन संख्या 13331 के पीछे से तीसरे जीएस कोच में एक पुरुष यात्री बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज एसएस सिंह के निर्देश पर एसआई सुनील कुमार, एलएसआई रजनी कुमारी और सीटी डीके यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। सह-यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि यात्री पोलियो से पीड़ित हो सकता है। टीम ने यात्रियों की मदद से उक्त व्यक्ति को सुरक्षित उतारा और तत्काल एम्बुलेंस के जरिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेहोश यात्री की पहचान मिथलेश कुमार यादव (35 वर्ष), पिता राजकुमार यादव, निवासी जगलपुर, परसुरामपुर, थाना बरहरा, भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई। मामले की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल यात्री अस्पताल में इलाजरत है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑपरेशन सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति में तुरंत सहयोग प्रदान करना है। इस घटना में त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बचाई जा सकी।