चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, सीआईबी ने जीआरपी को सौंपा

Feb 28, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी राजेंद्र मिस्त्री को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान कांसे के बर्तन, चांदी की अंगूठी, घड़ी, कपड़े, मोबाइल फोन, चार्जर, दवा, साबुन, फोटो और नकद 11,400 रुपये बरामद हुए। आरोपी को जीआरपी के हवाले किया गया है।

चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, सीआईबी ने जीआरपी को सौंपा

जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार टीम जसीडीह-क्यूल सवारी गाड़ी में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान फूट ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके थैले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कांसे के बर्तन, चांदी की अंगूठी, सोनाटा की हाथ घड़ी, तीन पीस कपड़े, एक मोबाइल फोन, दो चार्जर, नए-पुराने कपड़े, दवा, साबुन, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा 11,400 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर थाना क्षेत्र के कतरु नवादा गांव निवासी राजेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई।

सीआईबी ने बरामद सामान जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है और बरामद सामान के संबंध में छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।