दस बोतल विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने एक संदिग्ध यात्री भोला सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दस बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई हावड़ा-मोकामा ट्रेन में नियमित जांच के दौरान हुई। आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंपा गया है और मामले की जांच जारी है।

दस बोतल विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सीआईबी टीम ने कार्रवाई करते हुए दस बोतल विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार टीम हावड़ा-मोकामा ट्रेन में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री पर नजर पड़ी, जो पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला अंतर्गत सलमपुर थाना क्षेत्र के पहाड़गोरा गांव का निवासी भोला सिंह बताया गया है। संदेह होने पर पुलिस ने उसके थैले की तलाशी ली। जांच के क्रम में थैले से दस बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जप्त शराब के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।