मोहनपुर : पशु व्यवसायियों से 1.77 लाख की छिनतई

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधिमोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पशु व्यवसायियों से छिनतई कर ली गई है। थाना क्षेत्र के तीर नगर-सारवां बायपास सड़क पर रघुनाथपुर प

मोहनपुर : पशु व्यवसायियों से 1.77 लाख की छिनतई

देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पशु व्यवसायियों से छिनतई कर ली गई है। थाना क्षेत्र के तीर नगर-सारवां बायपास सड़क पर रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत डीएम मोड़ के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दो व्यवसायियों से 1 लाख 77 हजार रुपये छीन लिए व मौके से फरार हो गए। थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी पीड़ित मो. इम्तियाज अंसारी, रघुनाथपुर गांव निवासी मो. एनुल अंसारी ने इस संबंध में संयुक्त आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि दोनों पशु व्यवसाय से जुड़ा है और प्रत्येक बुधवार को लगने वाले मोहनपुर साप्ताहिक हाट में जानवर खरीदने आता है।

सुबह करीब 5 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर हाट जा रहा था। उसी दौरान डीएम मोड़ के पास सुनसान स्थान पर सामने से आ रही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोकने का इशारा किया। सुबह ठंड रहने के कारण संदेह नहीं हुआ, जिस कारण बाइक चालक ने बाइक रोक दी। तीनों अपराधियों ने चेहरे ढके हुए थे। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दोनों व्यवसायियों पर तान दी, दूसरे बदमाश बाइक सवार रहे तीसरे ने दोनों से रुपए मांग लिया। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट भी की जिसके डर से दोनों ने रुपए निकालकर दे दिए। पीड़ित मो. इम्तियाज अंसारी के पास रखे 1.55 लाख रुपए व मो. एनुल के पास रखे 22 हजार आपराधियों को रुपए दे दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी तेजी से बाइक पर सवार होकर झालर गांव की ओर भाग निकले। घटना के बाद दोनों पीड़ित किसी तरह नजदीकी लोगों तक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि घटनास्थल सुनसान होने के कारण कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में ज्यादा सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है और संभावित रास्तों पर भी जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।