Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsRobbery and Assault Reported in Sarpatha Village Two Accused Arrested
मारपीट व चोरी करने की प्राथमिकी

मारपीट व चोरी करने की प्राथमिकी

संक्षेप: सारठ के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव में दो लोगों द्वारा मारपीट कर पैसे छिनने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित बालेश्वर रवानी ने आरोप लगाया कि चरकु और राजा महथा ने दुकान में गाली-गलौज के बाद...

Mon, 27 Oct 2025 09:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

सारठ। पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव में गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट कर पैसे छिनतई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव निवासी बालेश्वर रवानी ने कहा है कि बीते चार दिन पूर्व उनके गांव के ही चरकु महथा एवं राजा महथा उनके दुकान में सामान लेने आया एवं अनावश्यक बात पर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया एवं दुकान में रखा 3200 रुपए निकाल लिया एवं दुकान का सामान इधर उधर फेंक देने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गया एवं जाते जाते दुकान जला देने एवं जान मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

इधर पुलिस मिली शिकायत के आधार पर सारठ थाना कांड संख्या 91/2025 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।