
टोटो चालक से मारपीट, रुपए छीना
संक्षेप:
देवघर प्रतिनिधिनगर के नंदन पहाड़ के पास से एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिया गया है। सिंघवा निवासी भागीरथ पंडित ने घटना को लेकर थाना में आ
Jan 16, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
देवघर प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ के पास से एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिया गया है। सिंघवा निवासी भागीरथ पंडित ने घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में जिक्र है कि प्रतिदिन की तरह शहर में टोटो चलकर घर जा रहा था। उसी क्रम में नंदन पहाड़ के समीप दो युवकों ने शराब के नशे में टोटो रोक दिया। एक बदमाश ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरा बदमाश पॉकेट में रखे 6 हजार रुपए निकालकर मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाशों के चेहरे की पहचान हो गई है।
पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




