Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsRobbery and Assault at Sonu Book Center Five Youths Attack Shopkeeper in Deoghar
दुकान से जबरन सामान ले जाने और गल्ला लूटने का मामला दर्ज

दुकान से जबरन सामान ले जाने और गल्ला लूटने का मामला दर्ज

संक्षेप: देवघर के नगर थाना क्षेत्र में सोनू बुक सेंटर में पांच युवकों ने दुकान से सामान चुराने, नकदी लूटने और दुकानदार व उसके बेटे के साथ मारपीट की। घटना 18 अक्टूबर की शाम को हुई। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत...

Mon, 20 Oct 2025 01:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वी बाजार के सामने स्थित एक स्टेशनरी दुकान सोनू बुक सेंटर में पांच युवकों द्वारा दुकान से जबरन सामान उठाने, गल्ला से नकदी लूटने और दुकानदार व उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है। दुकान संचालक लखन लाल साव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बैजनाथपुर, थाना कुंडा, ने थाना में दर्ज कराये गए प्राथमिकी में बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर शाम करीब 7:30 बजे, वह अपने बेटे सोनू कुमार के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पांच युवक करन डोम पिता अजय डोम, राहुल डोम पिता दिलीप डोम, विशाल डोम पिता कपील डोम,डिगवा डोम पिता मनोज डोम, राजा डोम पिता विजय डोम सभी शिशु निकेतन स्कूल रोड, राजा बगीचा, थाना नगर अचानक उसकी दुकान में पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी ने दुकान में घुसकर दो बोतल ठंढ़ा और एक बोतल पानी मांगा। जब दुकानदार ने पैसे की मांग की तो उन्होंने बदतमीजी करते हुए कहा कि तुमको नहीं पता कि हम लोग इस मोहल्ले के रंगदार हैं, और जबरन सामान उठा लिया। इतना ही नहीं विशाल डोम ने गल्ला में रखे बिक्री के पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर सभी ने दुकानदार और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। लखन साव का आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाया और फैट मुक्का से हमला किया, वहीं बेटे के साथ भी मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग, जिनमें आशीष यादव और शंभू वर्णवाल प्रमुख थे, बीच-बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट का निशाना बनाया। इस बीच, किसी ने नगर थाना को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भागने के दौरान आरोपी दुकान से सामान फेंककर भागने लगे, लेकिन आम लोगों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों करन डोम और राहुल डोम को दबोच लिया, जबकि अन्य तीन विशाल डोम, डिगवा डोम और राजा डोम मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।