मोहनपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना

Jan 08, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मोहनपुर थाना से बुधवार दोपहर सड़क सु

मोहनपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना

देवघर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मोहनपुर थाना से बुधवार दोपहर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार ने रथ रवाना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह जागरूकता रथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। हैंडबिल वितरण किया जाएगा तथा प्रचार वाहन में लगे रिकॉर्डेड संदेशों के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिसकर्मी आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाएंगे। “सड़क सुरक्षा सबका कर्तव्य है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हर सड़क और हर पथ पर यातायात नियमों का पालन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।