Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsRoad Safety Awareness Campaign Launched in Deoghar to Reduce Accidents
जिले में चलाया गया रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान

जिले में चलाया गया रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान

संक्षेप: देवघर में जिला परिवहन कार्यालय के परिसर में 'रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ' जागरूकता अभियान चलाया गया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है। वाहन चालकों को तेज गति, मोबाइल के उपयोग और उचित दूरी बनाए रखने की जानकारी दी गई।

Wed, 5 Nov 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। जिला परिवहन कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना है और आमजनों के साथ वाहन चालकों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ जागरुकता अभियान के तहत सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा वाहन चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही यह बताया गया कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मृत्यु हो रही है, जो चिंता का विषय है। कहा कि वाहन चालकों को हमेशा वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही जागरुकता अभियान के तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेवारी निभाने के लिए शपथ दिलाई गई, ताकि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा सके। इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आईटी सहायक अजय कुमार, अन्य कार्यालय कर्मी सहित काफी संख्या में वाहन चालक उपस्थित थे।