कोल्हड़िया में मुख्य पथ का अतिक्रमण करने से परेशानी

Jan 11, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सोनारायठाढ़ी के कोल्हड़िया गांव में सड़क अतिक्रमण से सवारी गाड़ियों का आवागमन मुश्किल हो गया है। थानेदार रोहित कुमार दांगी ने ग्रामीणों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन सख्त कदम उठाएगा यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे पहले कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

कोल्हड़िया में मुख्य पथ का अतिक्रमण करने से परेशानी

सोनारायठाढ़ी। सोनारायठाढ़ी-बदिया मोड़ मुख्य पथ में कोल्हड़िया गांव में सड़क अतिक्रमण करने से वहां सवारी गाड़ियों का आवागमन करना खुलेआम दुर्घटनाओं को आमंत्रित करना है। पीडब्लूडी पथ का कोल्हड़िया के कई ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। आवागमन की परेशानियों को देखते हुए थानेदार रोहित कुमार दांगी ने गांव पहुंचकर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों से बात की। कहा कि सड़क का अतिक्रमण करने से पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं घट चुकी है। कहा कि मुख्य पथ रहने के कारण सड़क से रोज सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होते रहता है। ऐसे में अतिक्रमण करने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आवागमन करने में भारी परेशानी होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस भी काफ़ी परेशान रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की। साथ कहा कि अतिक्रमण अपने से नहीं हटाने पर प्रशासन खुद सख्त कदम उठाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।