
सरकारी स्कूल में लगातार हो रही है चोरी, नहीं हो रही कार्रवाई
मधुपुर,प्रतिनिधि।क्षेत्र के सरकारी स्कूल में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस पर अंकुश लगाने में असफल है। विगत अगस्त माह से
मधुपुर,प्रतिनिधि। क्षेत्र के सरकारी स्कूल में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस पर अंकुश लगाने में असफल है। विगत अगस्त माह से अबतक चोरों ने एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों को अपना निशाना बनाया है। मध्याह्न भोजन का सामान, कंप्यूटर लैब के उपकरण, पंखा, गैस सिलेंडर, बर्तन समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई है। सरकारी स्कूल चोरों का शॉफ्ट टारगेट बना है। गत 10 जुलाई को गड़िया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चोरी हुई थी। 11 अगस्त को पुनः इसी विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 30 अगस्त को पहाड़पुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, 6 सितंबर को नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, 15 जुलाई को पटवाबाद मध्य विद्यालय, 8 अक्टूबर को लालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, 8 नवंबर को भगवानपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोक्ता छोरांट उत्क्रमित मध्य विद्यालय, 10 नवंबर को पोखरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय समेत कई और सरकारी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हुई है।
अब तो चोर सामानों के साथ कॉपी किताब भी चुराने लगे हैं। सरकारी स्कूल में चोरी की घटनाओं को लेकर केस दर्ज किया गया या सनहा दर्ज किया गया है। लेकिन अब तक एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। रात के समय स्कूलों में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं होता है, जिसका फायदा चोर उठाते हैं। सरकारी स्कूल में संसाधनों की चोरी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इधर पुलिस का कहना है कि इन संसाधनों के प्रबंधन और सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन यानि प्रधानाचार्य, मुखिया, अध्यापक, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति की भी है। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति होने के नाते नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वह अपने गांव के स्कूलों की सुरक्षा करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




