होली को लेकर रंग व पिचकारी की सजी दुकानें

Mar 01, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मार्च की शुरुआत होते ही सारठ क्षेत्र में तापमान बढ़ गया है और होली का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चौक-चौराहों पर होली के गीत गूंज रहे हैं, लेकिन महंगाई के कारण आम लोगों की खुशियाँ फीकी पड़ गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई ने होली के जश्न को प्रभावित किया है।

होली को लेकर रंग व पिचकारी की सजी दुकानें
सारठ, प्रतिनिधि। मार्च शुरू होते ही तापमान बढ़ गया है और होली का खुमार भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। उमंग और आनंद का त्योहार होली को लेकर सारठ क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं दुकानों में होली के गीतों की धुन सुनने को मिलने लगी है। इन फुहड़ गानों कि धुन पर शराबियों और युवकों को थिरकते हुए भी देखा जा रहा है। वहीं इन फुहड़ गीतों से सभ्य लोग शर्मसार भी हो रहे हैं। होली त्योहार को लेकर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि के दुकानें भी सज चुकी है। इन दुकानों में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बच्चों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जबकि आसमान छूती महंगाई की मार ने आम से लेकर खास लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि महंगाई चरम पर है। इसलिए इस वर्ष भी होली का उमंग फीका ही रहने का भय लगा हुआ है। दुसरी ओर आम जनजीवन में उपयोग होने वाला सभी खाद्य पदार्थ का मूल्य आसमान छू रहा है। इस तरह दैनिक उपयोग के प्रत्येक समानों के मूल्यों में इजाफा होते जा रहा है। जिस कारण समाज का एक बड़ा तबका जिसके सामने रोटी कपड़ा की समस्या एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है, उनमें होली के प्रति कोई खास उमंग नहीं देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।