मारगोमुंडा में घर के बाहर से बाइक चोरी
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। छातापाथर गांव में रंजीत भंडारी की बाइक चोरी हो गई जब वह सैलून बंद करके घर जा रहा था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारगोमुंडा। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना घटित हो रही है। इसी क्रम में छातापाथर गांव में घर के बाहर रखी बाइक की चोरी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छातापाथर निवासी रंजीत भंडारी सैलून बंद करके अपने घर जा रहा था। जहां गांव के ही रावण मुर्मू से कुछ काम को लेकर वह घर के बाहर बाइक खड़ा करके रावण मुर्मू से मिलने गया था। जहां कुछ देर बाद जब घर के बाहर निकला तो बाहर में बाइक को खड़ा नहीं देख वह काफी घबरा गया।
काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने के बाद पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत थाना में देखकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इधर थाना में बाइक चोरी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


