ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघररिखिया : पुनसिया नवाडीह में हवाई फायरिंग

रिखिया : पुनसिया नवाडीह में हवाई फायरिंग

मोहनपुर/देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया नवाडीह में शनिवार को हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर...

रिखिया : पुनसिया नवाडीह में हवाई फायरिंग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 22 Jan 2023 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मोहनपुर/देवघर, प्रतिनिधि

रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया नवाडीह में शनिवार को हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खोखा का हिस्सा घटनास्थल से बरामद किया है। हालांकि इस बारे में थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचते रहे। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर हवाई फायरिंग की। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अब तक इस मामले में छानबीन करने में जुटी है। जानकारों ने यह भी बताया कि अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग की, जिससे नावाडीह के एक व्यक्ति के घर की छत पर गोली का खोखा गिर गया। उन्होंने भयवश घटना की जानकारी हंड्रेड डायल में दी थी। इस मामले में अब तक किसी प्रकार की हताहत नहीं होने की सूचना प्राप्त हुआ है। थाना प्रभारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें