ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वालों पर नियमानुसार होगी कार्यवाही : नगर आयुक्त
देवघर में नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की बैठक हुई। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए एसपीएस एजेंसी को 1 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य दिया गया। साथ ही,...
देवघर,प्रतिनिधि नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ की गई। जिसमें मुख्य रूप से राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए संबंधित एजेंसी को आदेश दिया गया। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने कहा कि एसपीएस एजेंसी की टीम को सितंबर माह में 1 करोड़ रुपए राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य पुरा नहीं होने पर एजेंसी पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। इसके साथ ही निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने वार्ड का सर्वे करके प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान उन्होंने सितंबर माह में टॉप 100 डिफ़ॉल्टरों का अकॉउंट फ्रीज करने की आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में जिन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही एसपीएस टीम को हर सप्ताह 500 नोटिस निर्गत करने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी को आदेश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह एसपीएस एजेंसी का रिव्यु करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर बैठक में उप नगर आयुक्त सागरी बराल, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार , नोडल ऑफिसर हिमांशु शेखर, सभी रेवेन्यू इंसपेक्टर, पीएमयू टीम से विनय जारीवाल , सहायक रवि झा एवं एसपीएस टीम से मोहित मिश्रा व एसपीएस की टीम उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




