सेवानिवृत्ति के बाद आत्मसंतोष, व्यक्तिगत विकास व समाज सेवा पर दें ध्यान : उपायुक्त

Mar 01, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर के समाहरणालय में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा और जिला नाजिर शिशु मुर्मू को उनके कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके योगदान की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत्ति के बाद आत्मसंतोष, व्यक्तिगत विकास व समाज सेवा पर दें ध्यान : उपायुक्त
देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा उपायुक्त गोपनीय शाखा, जिला नाजिर शिशु मुर्मू जिला नजारत कार्यालय को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेवानिवृति के बाद विदाई दी। सम्मान सह विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डीसी ने कहा कि प्रधान लिपिक धीरेन मिश्रा ने लगभग 40 वर्ष एवं जिला नाजिर शिशु मुर्मू के लगभग 35 वर्ष का कार्य अनुभव अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप दोनों ने पिछले कई वर्षों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व लगन से किया है। उन्होंने कर्मियों के लंबे सेवाकाल और जिले के विकास में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मियों को अपने जीवनशैली में चार सूत्र को अपनाने का मंत्र दिया। जिनमें सही डाइट, बेवजह का तनाव, बेहतर नींद और व्यायाम को शामिल करने की बात कही। इसके अलावा डीसी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। आपने जिस निष्ठा और समर्पण से कार्य किया है, वह नए कर्मियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की। वहीं अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने भी शुभकामनाएं दी। साथ ही इस अवसर कई पदाधिकारियों व कर्मियों ने धीरेन मिश्रा व शिशु मुर्मू के साथ किए गए कार्यों के अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, समाहरणालय के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।