पुस्तकालय व मंदिर के निकट शराब दुकान खोलने का विरोध
देवघर के वार्ड संख्या सात के मोहल्ले वासियों ने पुस्तकालय और मंदिर के निकट विदेशी और देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। उन्होंने डीसी को आवेदन देकर इस दुकान को हटाने की मांग की है। मोहल्ले में...

देवघर। नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या सात बरमसिया कुमुदिनी घोष रोड के मोहल्ले वासियों ने पुस्तकालय व मंदिर के निकट विदेशी और देशी शराब दुकान खोलने का विरोध किया है। साथ ही पुस्तकालय व मंदिर के निकट शराब दुकान नहीं खोलने के लिए डीसी को आवेदन दिया है। डीसी को दिए गए आवेदन में जिक्र है कि पुस्तकालय और मंदिर के बगल में जबरन दंबगता पूर्वक विदेशी व देशी शराब का दुकान खोला जा रहा है। जिससे पुस्तकालय आने वाले छात्र-छात्राओं सहित मोहल्ले की मां,बहन, बेटियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मोहल्ले में रात को शराब पीकर शराबियों द्वारा हो-हल्ला व शोर मचाया जाएगा, क्योंकि पहले भी एक शराब दुकान था तो ऐसा ही होता था।
अब दो दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे मोहल्ले वासियों का जीना दुर्लभ हो जाएगा। मोहल्ले वासियों ने डीसी से अनुरोध किया है कि अविलंब पुस्तकालय और मंदिर के बगल से शराब की दुकान को हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके और आम जनता के साथ पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके। डीसी को दिए गए आवेदन में निरंजन कुमार, अजय कुमार, गौतम कुमार, शुभम कुमार मिश्रा, लता कुमार, रंजीत विश्वास, सुलु महथा, पैतर महथा, अश्वनी, डोली देवी,सिंहेश्वर महथा, मालती देवी, दिलीप कुमार पंडित, मुन्नी देवी, मनोज रजवार, सोनी देवी, अविनाश कुमार महथा, शांति देवी, अनीता देवी, पूजा देवी, राधा देवी, किरण देवी, मुकेश कुमार महथा, राकेश कुमार, सुनीता देवी, खुशबू देवी, गोविंद महथा, कामिनी गुप्ता, अंजु कुमारी सहित दर्जनों महिला- पुरुष का हस्ताक्षर शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




