ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरगैस गोदाम लूट काण्ड का खुलासा, एक लाख बरामद

गैस गोदाम लूट काण्ड का खुलासा, एक लाख बरामद

9 जनवरी को नगर के खोरादह, बंपास टाउन मोहल्ले में सरेशाम हुई लूट मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने काण्ड के एक आरोपी को लूटे गये 1 लाख 4 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार करने की...

गैस गोदाम लूट काण्ड का खुलासा, एक लाख बरामद
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 16 Jan 2018 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

9 जनवरी को नगर के खोरादह, बंपास टाउन मोहल्ले में सरेशाम हुई लूट मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने काण्ड के एक आरोपी को लूटे गये 1 लाख 4 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र से सात कांडों के नामजद अभियुक्त संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी इसे बड़ी सफलता बता रहे हैं। गिरफ्तार संजय कुमार यादव के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में सामान भी जब्त किए हैं। सोमवार को एसपी ने पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 9 जनवारी को नगर थाना क्षेत्र के खोरादह बम्पास टाउन अवस्थित भारत गैस गोदाम मेंे हुए लूट कांड को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठन किया। टीम पांच दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। टीम की छापेमारी देवघर के अलावे दुमका, रांची सहित बिहार के कई जिलों के ठिकानों में की गई। बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। उसी बीच रविवार को एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। उसी क्रम में संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। आरोपी ने लूट कांड में संलिप्तता स्वीकार ली। आरोपी ने अपने छह साथियों का नाम भी पुलिस के समक्ष खोला। खोले गए नामों में लक्ष्मण प्रसाद यादव उर्फ टिकलू यादव ग्राम बुढ़वाकुरा, सरैयाहाट जिला दुमका, सुनील कुमार यादव ग्राम- बुढ़वाकुरा, सरैयाहाट जिला दुमका, पंकज कुमार ग्राम- लालपुर, सरैयाहाट जिला दुमका, राजू कुमार उर्फ राजेन्द्र राय, बुढ़वाकुरा, मोहनपुर जिला देवघर, बिष्णु यादव ग्राम बुढ़वाकुरा, मोहनपुर जिला देवघर का शामिल है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने को लेकर एसपी ने टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया है।

एसआईटी में कौन-कौन थे शामिल:

एसपी ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ दीपक पाण्डेय, नगर थाना प्रभारी बिनोद कुमार, निर्वतमान कुण्डा थाना प्रभारी राजीव रंजन, मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी अरूण कुमार पटेल, विजय कुमार मंडल, श्रीकांत वाजपेयी, रामानुज सिंह, विश्वजीत कुमारी तकनीकी शाखा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें